कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: बिशुनगढ़, संवाददाता। आगामी त्योहारों एवं 12 वफात जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, शराब ठेका तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। पुलिस ने लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से त्योहार को लेकर भ्रामक या आपत्तिजनक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Etah News: सकीट में त्योहारों से पहले किया अलर्ट पुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न क...