कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला और ई-रिक्शा चालक को धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बा के मोहल्ला चौकीटोला निवासी विपिन पुत्र अजय कुमार दुबे के अनुसार, वह 24 सितंबर को सुबह करीब नौ बजे गुरसहायगंज से तालग्राम की ओर ई-रिक्शा लेकर आ रहे थे। आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में चालक विपिन घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा में बैठी सवारी सुरक्षित बच ग...