Kannauj News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार न्यायालय कर्मचारी को मारी टक्कर
कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज। नई कचहरी रोड पर बुधवार की सुबह बेकाबू कार ने बाइक सवार न्यायालय कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर कार चालक ने उसके साथ गाली-गलौज की और मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात प्रवेश कुमार पाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से न्यायालय जा रहे था । नई कचहरी रोड पर न्याय द्वार के पास गली से तेज गति में निकली सफेद रंग की कार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.