कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में बारिश का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लगातार बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- School Closed: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के चलते आज स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेशजलभराव और बाजारों पर प्रभाव बाजारों में पानी भरने से दुकानदारों के साथ ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित रही और कई स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर की प्रमुख सड़कों और मोहल्लों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित रही। कई जगह बारिश का पानी रास्तों पर जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। सरकारी कार्यालय भी जलभराव से अछूते नहीं ...