कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। करीब तीन महीने पहले घर से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को ठठिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इत्र पार्क के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गत 27 मई की दोपहर करीब 3:30 बजे के लगभग कुम्हारनपुर्वा जलालपुर (मौजा हरेईपुर) निवासी अजय कुमार पुत्र मान सिंह उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों के मुताबिक, घर से जाते समय किशोरी अलमारी में रखे 27 हजार रु...