Kannauj News: तीन दोस्तों के शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, थार चालक की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
कन्नौज, नवम्बर 10 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। तीन दोस्तों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। तीनों शव सड़क पर रखकर परिजन थार कार और उसके चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे तक चले जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि दोनो ओर करीब दो किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर तिर्वा, ठठिया और इंदरगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह के जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते रहे पर परिजनों ने देर शाम तक जाम नहीं खोला। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बेकाबू थार ने बाइक में मारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.