Kannauj News: तीन क्षेत्रों में एक्सईएन ने परखी वसूली की हकीकत, 1.25 लाख रुपये जमा
कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। बिजली विभाग की राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की शुक्रवार को एक्सईएन राधा मोहन ने तालग्राम, अमोलर और ताहपुर क्षेत्र में पहुंचकर हकीकत परखी। उन्होंने कर्मचारियों से क्षेत्रवार बकाया बिजली बिलों और अब तक हुई वसूली की जानकारी ली। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर करीब 1.25 लाख रुपये की बकाया धनराशि जमा कराई। एक्सईएन ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वसूली अभियान को कार्यालय तक सीमित न रखा जाए। बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर गांवों और कस्बों में नियमित भ्रमण कर उनसे संपर्क किया जाए और समय से बिल जमा कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार वसूली की नियमित समीक्षा की जाए और अभियान में तेजी लाई जाए। निरीक्षण के दौरान जेई अजीत कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.