कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिले की तीनों तहसीलों के सरकारी परिसरों की सूरत जल्द बदलने वाली है।

सरकारी परिसरों का सौंदर्यीकरण तहसील कन्नौज, तिर्वा और छिबरामऊ के आवासीय एवं अनावासीय परिसरों के सौंदर्यीकरण और आवश्यक विकास कार्यों के लिए प्रशासन ने 28.80 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। प्रत्येक तहसील को 9.60 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य तहसील परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

कार्य के लिए दिशा-निर्देश जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर जारी धनराशि से तहसील परिसरों में जरूरत के अनुसार मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई, हरितीकरण और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा परिसर की व्यव...