कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे और वातावरण में राष्ट्रप्रेम का उत्साह। 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत रविवार को कन्नौज में निकली तिरंगा यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अमर जवान ज्योति केंद्र से शुरू हुई यात्रा लाखन तिराहा पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जताया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में पुलिसकर्मी, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। यह भी प...