कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को मदरसा अरबिया फैजूल उलूम तालग्राम की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने नगर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रायात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों ने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा मदरसा अरबिया फैजूल उलूम परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासन के साथ चल रहे थे। देशभक्ति से ओतप्रो...