कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर में निकली तिरंगा यात्रा ने एक ओर जहां शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया, वहीं दूसरी ओर यातायात व्यवस्था पूरी तरह थमने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक अर्चना पांडेय ने भी यात्रा में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: देशभक्ति के रंग में रंगा हुलासगंज बाजारयात्रा के दौरान की कहानी हाथों में तिरंगा लेकर लोग वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। जीटी रोड, चकोर मार्ग और तिर्वा मार्ग से होते हुए यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में उमड़े उत्साह से पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नज...