कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के प्रतिष्ठित हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में देशभक्ति के उल्लास के बीच भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र के नेतृत्व में आयोजित रैली में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट और स्काउट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। युवा भारत के वालंटियर्स भी विशेष बैनर के साथ रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता तथा पूर्व प्रबंधक आलोक गुप्ता बतौर अतिथि मौजूद रहे। रैली के संयोजन में मेजर संदीप कुमार माधव, वीरेंद्र कुमार वर्मा, अजय कुमार चौरसिया, डॉ.अभिषेक मिश्रा, हेमलता, प्रिया मिश्रा व प्रभात कुम...