कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना सकरावा क्षेत्र में एक सरकारी विद्यालय चोरों के निशाने पर आ गया। बुधवार रात चोरों ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में धावा बोलकर लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह करीब 7:30 बजे मिली सूचना के बाद जब जिम्मेदार मौके पर पहुंचे तो स्कूल के कमरों का नजारा देख दंग रह गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामना सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने स्कूल में रखे जरूरी सामान को निशाना बनाया। चोर स्टेबलाइजर, बैटरियां, इन्वर्टर, तीन बड़े पंखे, दिव्यांग सीट, बेंच, 8 कुर्सियां, गैस सिलेंडर, एक एटीएम मशीन जैसी दिखने वाली मशीन, शिक्षक डायरी, खेलकूद सामग्री और म्यूजिक सिस्टम समेत कई कीमती वस्तुएं उठा ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी...