Kannauj News: ताले तोड़कर आढ़त से 10 पैकेट मूंगफली चोरी
कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। निगम मंडी स्थित एक आढ़त के ताले तोडक़र चोरों ने उसमें रखे 10 पैकेट मूंगफली के पार कर दिए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर आढ़ती दुकान पर पहुंचा, और फिर उसने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। क्षेत्र के खोजीपुर गांव निवासी आकाश त्रिपाठी पुत्र विवेक त्रिपाठी की निगम मंडी में त्रिपाठी एंड संस के नाम से आढ़त है। रोज की तरह शनिवार को भी वह रात 8:30 बजे अपनी आढ़त बंद कर गांव चला गया। रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे उसकी आढ़त पर पल्लेदारी करने वाले सबसुख नगला गांव निवासी जयशंकर बाबाजी जब उसकी आढ़त पर पहुंचे और वहां का ताला टूटा पड़ा देखा, तो इसकी सूचना उन्होंने आढ़त स्वामी आकाश त्रिपाठी को दी। आढ़त में चोरी की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। आकाश त्रिपाठी ने बताया कि चोर ताले तोडक़र आढ़त के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.