Kannauj News: तालग्राम रामलीला का आज दहन होगा रावण
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- रविवार को होगा रावण दहन Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में रविवार को रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए रामलीला कमेटी की ओर से तैयारियां की गई हैं। रावण दहन देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। रामलीला में अब तक भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर सीता हरण, हनुमान जी के लंका पहुंचने और लंका दहन तक की लीलाओं का मंचन किया जा चुका है। रावण द्वारा माता सीता का हरण किए जाने के बाद भगवान श्रीराम ने वानर सेना की सहायता से लंका पर चढ़ाई की। समुद्र पर सेतु निर्माण के बाद राम की सेना लंका पहुंची, जहां राक्षसों के साथ भीषण युद्ध हुआ। युद्ध में मेघनाद और कुंभकर्ण सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.