कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को तालग्राम नगर पंचायत के चेयरमैन मोहसिन खान के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। चेयरमैन मोहसिन खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी साथियों को जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मुलायम सिंह ने संघर्ष और जनसेवा से बनाई अलग पहचान इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता हाजी इर...