कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: कन्नौज। तहसील मुख्यालय में निर्वाचन कार्यों के लिए संबद्ध किए गए एक सफाई कर्मी के खिलाफ ग्राम पंचायत में साफ-सफाई कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई निलंबन की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। विभागीय आदेश के बाद पूरे मामले को लेकर पंचायत राज विभाग के साथ ही तहसील और ब्लाक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवंतपुर में तैनात सफाई कर्मी वीरेंद्र कुमार सविता को निर्वाचन संबंधी कार्यों के चलते नवंबर 2025 में तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र से संबद्ध कर दिया गया था। इसके बाद से वह तहसील मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके संबद्धीकरण को समाप्त करने अथवा उन्हें पुनः ग्राम पंचायत में भेजे जाने का कोई अलग आदेश जारी नहीं किया गया।

निलंबन आदे...