कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर आमजन और अधिवक्ताओं की मूलभूत सुविधाओं को बहाल किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील मुख्यालय पर विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों के संचालन के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और आम नागरिक पहुंचते हैं, लेकिन उप कोषागार, डाकघर शाखा, एटीएम और बैंक शाखा जैसी आवश्यक सुविधाएं न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टाम्प, टिकट और बैंकिंग कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि तहसील मुख्यालय पर पूर्व की भांति उप कोषागार को पुन: संचालित किया जाए, डाकघर शाखा स्थापित की जाए,...