कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कांशीराम कालोनी की एक महिला धमे का ताल के एक युवक के यहां सुबह-शाम खाना बनाने जाती थी। महिला का आरोप है कि चार-पांच दिनों बाद युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाए। शिकायत पर जानमाल की धमकी दी। इसके बाद युवक ने निकाह करने का भी दबाव बनाया। इस मामले की शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से की। पीडि़ता के पति के मुताबिक शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई और कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। शहर की कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके पति की तबियत खराब हो गई थी। ऐसे में रूपयों की उसे काफी आवश्यकता थी। ऐसे में कालोनी की ही एक अन्य महिला ने लगभग दो माह पहले उसे धमे का ताल निवासी एक युवक के यहां सुबह-शाम खाना बनाने का काम दिलवा दिया। चार-पांच दिनों बाद उस युव...