कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय परिसर में सेवा सेतु अभियान के तहत मेला का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे 173 फरियादियों की एसडीएम और विधायक ने समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण कराए जाने का भरोसा दिया। मेले के दौरान सबसे ज्यादा बारिश के दौरान मकान गिरने की लगभग डेढ़ सैकड़ा से अधिक शिकायतें दर्ज की गई। ब्लॉक परिसर में आयोजित हुए सेवा सेतु अभियान के तहत मेले में विधायक अर्चना पांडेय, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी व खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान खुबरियापुर के प्रधान बबलू बाथम ने जलभराव और परिक्रमा मार्ग कब्जा मुक्त कराने तथा गीतापुरम कालोनी के राकेश सिंह चौहान ने जलभराव से संबंधित शिकायत की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सेवा संकल्प शिविर में उमड़े नगरवासी, योजना...