कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार की बंधन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अत्यंत प्राचीन श्री गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर का सुंदरीकरण डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराएगी। विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि गंगेश्वरनाथ मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दे रही है। बंधन योजना के तहत यह कार्य मंदिर परिसर को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाएगा। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सभी का सहयोग अपेक्षित है ताकि समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज द...