कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के सराय गोपाल गांव में मैदा मिल के पास सोमवार देर रात डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान और उसका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर ट्रैक्टर हटाने के दौरान दूसरी डीसीएम ने भी टक्कर मार दी, जिससे मौके पर मौजूद दरोगा व दो सिपाहियों समेत कई और लोग घायल हो गए। ग्राम बरुआ सबलपुर निवासी किसान अखिलेश यादव (48) पुत्र अजब सिंह यादव अपने बेटे शिवा (10) के साथ ट्रैक्टर से खेत में घूरा (गोबर) डालने जा रहे थे। मैदा मिल के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर, छपरा रेफर इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हाद...