कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश के बाद नगरपालिका में ठेका कर्मियों के बकाया वेतन का मामला आखिरकार सुलझने की ओर बढ़ गया है। आउटसोर्सिंग कंपनी ने 233 ठेका कर्मियों के बकाया वेतन का बिल पालिका प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है। इसके बाद कर्मचारियों का वेतन जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि उन्नाव की आरके सिक्योरिटीज कंपनी के माध्यम से नगरपालिका में ठेका कर्मियों की तैनाती की गई है। पहले 245 कर्मचारियों का मानदेय प्रतिमाह निकाला जा रहा था। पिछले महीने पालिका प्रशासन ने सभी कार्यरत कर्मचारियों को आधार कार्ड के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सफाई कर्मचारियों के वेतन विवाद पर डीएम सख्त, ईओ को लगाई फटकार का...