Kannauj News: डिबेट प्रतियोगिता के फाइनल में पुष्कर हाउस ने मारी बाजी
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के सरदापुर स्थित एमएसए एजुकेशन सेंटर में बुधवार को हाउस डिबेट प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पुष्कर हाउस और कसौली हाउस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और प्रभावशाली वक्तृत्व कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। फाइनल मुकाबले में पुष्कर हाउस ने 538 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कसौली हाउस ने 533 अंक अर्जित कर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मात्र पांच अंकों के अंतर ने प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता का विषय यूजीसी के पक्ष एवं विपक्ष में विचार प्रस्तुत करना था। विद्यार्थियों ने तथ्यों, तार्किक दृष्टिकोण और प्रभावशाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.