Kannauj News: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखा विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की विधायक अर्चना पांडेय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडबल्यूडब्ल्यू डॉट अर्चना पांडेय डॉट इन का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों के बीच अपने विकास कार्यों का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट जनसेवा, पारदर्शिता और जनता से सीधे संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विधायक अर्चना पांडेय ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, जनसेवा कार्यों, उपलब्धियों तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। साथ ही नागरिक अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें भी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे, जिससे उनके त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: हरियाली ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.