कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: कन्नौज। मानीमऊ ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने चेकिंग के दौरान 12 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी नीले रंग के ट्रॉली बैग में गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप के मुताबिक पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कोतवाली पुलिस मानीमऊ ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद नीले रंग के ट्रॉली बैग से 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल सिंह चौहान उर्फ मोनू (42) पुत्र स्व. रमेश सिंह चौहान निवासी सदरपुर टीला, ह...