Kannauj News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: गुगरापुर। मिरगावां रेलवे गुमटी के पास मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गढ़िया कछपुरा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण कुशवाहा सुबह करीब 9:10 बजे रेलवे क्रॉसिंग से करीब 300 मीटर दूर पोल संख्या 9867 के पास ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से कानपुर जा रही कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुमटी पर तैनात गेटमैन राजवीर ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों और पुलिस को दी। मझपुरवा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.