कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में मानीमऊ- ठठिया मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ठठिया क्षेत्र के गांव ककरघटा निवासी बाबूलाल (बबलू) 2 जुलाई की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच नेरा स्थित कोल्ड स्टोरेज से आलू भराई का काम कर मोपेड से घर लौट रहा था l मनीमऊ-ठठिया मार्ग पर पेट्रोल पंप नेरा और ईशन नदी के बीच पहुचते ही तेज रफ्तार में आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, चालक पर केस हादसे में बाबूलाल के सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। परिजन...