कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए एक किसान ने न्यायालय की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी अली बक्स ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए बताया कि 24 जून को वह अपने पुत्र इकबाल के साथ ट्रैक्टर से मक्का मंडी समिति कन्नौज में बेचकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के निकट तिराहे पर पहले से घात लगाए बैठे मोचीपुर निवासी सुखदेव, किशनदेव तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोपितों ने बलपूर्वक ट्रैक्टर छीन लिया और जेब में रखे 10 हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद तीनों ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने किसी तरह जान बचाकर भागते...