Kannauj News: ट्रांसफार्मर फुंकने से हमीद नगर में चार दिन से अंधेरे में, हंगामा
कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला हमीद नगर में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण तकरीबन चार दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। मोहल्ले में लोगों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। परेशान नागरिकों ने बिजली उपकेंद्र स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंच कर हंगामा के साथ प्रदर्शन किया।गुरुवार को तकरीबन दो दर्जन नागरिक अचानक बिजली केंद्र पहुंचे। और एसडीओ कार्यालय के बाहर हंगामा के साथ प्रदर्शन करने लगे। नागरिकों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। बताया कि मोहल्ला हमीद नगर की सप्लाई पिछले चार दिनों से बंद है। बिजली न आने से लोगों में गुस्सा पनप रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि सर्विस रोड पर रखा बिजली ट्रांसफार्मर चार दिनों से खराब होने के कारण मोहल्ले में बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.