Kannauj News: ट्रांसफार्मर पर चढ़ा जानलेवा हमले से नाराज लाइनमैन
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरकारी काम में लगे कर्मचारियों पर भी खुलेआम हमला किया जा रहा है। बुधवार दोपहर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र राजपूत पुत्र लाल सिंह निवासी नगला मक्क उस वक्त दबंगों के निशाने पर आ गया, जब वह अपने साथियों लाखन और दीपू के साथ तरींद गांव में लाइन ठीक कर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह भावलपुर गांव के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार चार दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लाइनमैन ने जब अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.