कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव की एक महिला ने ट्रक खरीदने के बाद पूरी रकम न देने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़ता शकुंतला देवी पत्नी दिनेशचंद्र ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपना ट्रक नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी एक व्यक्ति को करीब दस लाख रुपये में बेचने की बात तय की थी। आरोप है कि वाहन की बिक्री के दौरान कुलदीप ने साढ़े पांच लाख रुपए उसके ऋण खाते में जमा कर दिया था, जबकि शेष रकम साढ़े चार लाख रुपए बाद में देने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वाहन अपने कब्जे में लेकर वह उसे चलाता रहा और बकाया रकम नहीं दी। पीडि़ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और वाहन व रकम वापस दिलाने की...