Kannauj News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मेंहदीघाट पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के देवीपुरवा गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता राजेश 26 अप्रैल को मोटरसाइकिल से गुरसहायगंज गए थे। बाइक पर उनके साथ जवाहरलाल भी सवार थे। लौटते समय मेंहदीघाट पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जवाहरलाल उछलकर दूर जा गिरा।संदीप के अनुसार, हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शी जवाहरलाल और गोबिंद ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.