कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्वी बाईपास पर किड्जी स्कूल के पास सोमवार को ट्रक की टक्कर से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक रवींद्र पुत्र मुंशीलाल निवासी मंगलीपुरवा, पोस्ट मतौली, थाना कन्नौज ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर नवीन मंडी छिबरामऊ बेंचने जा रहे थे। जीटी रोड हाईवे पर किड्जी स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी ट्रॉली में कट मार दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आगे खड़े शिवनेश पुत्र विजयपाल निवासी विशंभरपुर, गुरसहायगंज के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ट्रक की ठोकर से किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत स्थानी...