कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कस्बा सौरिख के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी हफीज अली पुत्र मुख्त्यार अली ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग पौने 6 बजे वह बेवर से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह नगर के पश्चिमी बाईपास नवीन मंडी के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वह बाल-बाल बच गया। मंडी चौकी पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए। पीडि़त ने कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 3 : तेज रफ्तार ट्रक से मंदिर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...