कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर टैम्पो में सवार महिला का पिटठू बैग चोरी हो गया। महिला ने टैम्पो चालक पर चोरी का आरोप लगाते हुये कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरायमीरा के हर्षवर्धन नगर निवासी असना देवी पत्नी रामनिवास के मुताबिक सोमवार को वह अपने पैत्रिक गांव कूलापुर से बच्चों के साथ अपनी बहन के घर गांव हर्राचौकी जा रही थी। जसोदा से वह टैम्पो में सवार हुई और जीटी रोड पर गांव हर्राचौकी के निकट वह टैम्पो से उतर गई और चालक को पैसे देने लगी। इसी बीच चालक ने टैम्पो भगा दिया। उसका बैग टैम्पो में ही रह गया। पीछे से आ रहे दूसरे टैम्पों में सवार होकर सहनादेवी ने टैम्पो का पीछा किया। सरायमीरा में उक्त टैम्पो चालक को सहना देवी ने पकड़ लिया और अपना बैग देने को कहा। चालक ने बताया ...