Kannauj News: टैक्स अधिवक्ताओं की नई टीम ने ली शपथ, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा
कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: कन्नौज। ब्राइट टैक्स बार एसोसिएशन कन्नौज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सिंह वाहिनी रोड स्थित शुभ पैलेस में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी अपर आयुक्त ग्रेड-1 इटावा एचपी राव दीक्षित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए कार्यकारिणी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवीन कार्यकारिणी में निशंक जैन ने अध्यक्ष, आलोक कुमार दुबे ने उपाध्यक्ष, अनुज चतुर्वेदी ने सचिव, शशि शर्मा ने संयुक्त सचिव, रामेंद्र राठौर ने कोषाध्यक्ष, नलिन मिश्रा ने प्रवक्ता और नवनीत कुमार वर्मा ने जनसंपर्क अधिकारी पद की शपथ ली। कार्यक्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-2 इटावा राकेश कुमार, संयुक्त आयुक्त कार्यपालक इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.