कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुरवा गांव में भागवत कथा की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। टेंट लगाने के दौरान लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट पोल में उतरने से उसके संपर्क में आया 37 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुसुमखोर चौकी क्षेत्र के राजापुरवा गांव में गुरुवार को भागवत कथा कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। गांव निवासी सुखदेव 37 वर्ष पुत्र श्रीपाल भी टेंट लगाने के काम में सहयोग कर रहा था। इसी दौरान टेंट का लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। पोल में करंट उतरते ही सुखदेव उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा होत...