कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान पर श्रीरामलीला कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान महामंत्री राजू ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद टीटू अग्निहोत्री को कमेटी का महामंत्री बनाया गया। साथ ही बब्बा यादव को कार्यवाहक महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला में होने वाले सभी प्रमुख कार्यक्रमों की भी घोषणा कर दी गई। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे की मौजूदगी में हुई रामलीला कमेटी की बैठक कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान महामंत्री राजू ठाकुर ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अध्यक्ष डॉ.अंकित तिवारी ने सर्वसम्मति से टीटू अग्निहोत्री को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी। साथ ही बब्बा यादव को कार्यवाहक महामंत्री बनाया गया है। अध्...