कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाइवे पर सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सदारी नगला गांव के सामने तेज रफ्तार लोडर का अचानक टायर फट जा गया, जिससे वह पलट गया। हादसे में लोडर में भरी मछलिया सडक़ पर बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मछलियों का सुरक्षित कराया। बताया गया कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र का मछली व्यापारी मछली लादकर गुरसहायगंज मंडी ले जा रहा था। जब वह सदारीनगला गांव के सामने पहुंचा, तभी अचानक लोडर का टायर फट गया, जिससे लोडर अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया। हादसे के बाद सडक़ पर मछलियां बिखर गई। यह नजारा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सडक़ पर फैली मछलियों को सुरक्षित कराने के लिए घेराबंदी कराई। पुलिस की मौजूदग...