Kannauj News: टंकियों की सुरक्षा के लिए जिलेभर में लगेंगे गेट, ताले भी होंगे
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- टंकियों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश Kannauj News: कन्नौज। विकास भवन परिसर की पानी की टंकी पर बुजुर्ग के चढ़ने की घटना के बाद प्रशासन ने जिलेभर में टंकियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सभी टंकियों पर लोहे के गेट लगाकर उनमें ताला लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति टंकी पर न चढ़ सके। बुधवार को चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत का समाधान न होने से नाराज 77 वर्षीय बुजुर्ग विकास भवन परिसर स्थित टंकी पर चढ़ गए थे। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। इस घटना के बाद प्रशासन ने जिले की सभी टंकियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने टंकियों पर सुरक्षा गेट और ताले लगाने के साथ ही आसपास चेताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.