Kannauj News: झूलते तारों पर झूला झूल रहे थे बच्चे, मशीन चली तो 40 फीट ऊपर पहुंचा छात्र, गिरकर मौत
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। खैरनगर में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र के लिए हाईटेंशन लाइन के तार खींचने के दौरान शुक्रवार शाम नीचे लटक रहे तारों पर कुछ बच्चे झूला झूल रहे थे। इसी दौरान मशीन से तार खींचने का काम शुरू हुआ तो 14 वर्षीय छात्र तार में उलझकर करीब 40 फीट ऊंचाई तक पहुंच गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर हादसा होते ही मौके पर काम कर रहे कर्मचारी और निर्माण करा रही संस्था के लोग वहां से फरार हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौजा मुंगरा के मिण्डापुर्वा गांव निवासी महेंद्र का बेटा हरिओम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बकरियां चराने खेतों की ओर गया था। इसी दौरान खैरनगर में बड़े टॉवरों के बीच हाईटेंशन लाइन बिछाने का काम चल रहा था। पिता ने पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.