Kannauj News: झमाझम बारिश ने खोली नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सोमवार की देर रात करीब छह घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते नगर की अधिकांश सडक़ें, गलियां और मोहल्ले जलमग्न हो गए। हालात ऐसे बन गए कि कई स्थानों पर सडक़ें तालाब और गलियां नदी जैसी दिखाई देने लगीं। लोगों को घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। बारिश का सबसे अधिक असर उन परिवारों पर पड़ा, जिनके मकानों और दुकानों में तलघर (अंडरग्राउंड) बने हुए हैं। बारिश का पानी तेजी से तलघरों में भर गया, जिससे घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और व्यापारिक सामग्री पानी में डूब गई। लोगों का कहना है कि वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सामान देखते ही देखते पानी में खराब हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। नगर के मोहल्ला कोलियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.