Kannauj News: जैनपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार बेखबर
कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। ग्राम पंचायत जैनपुर में मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क जलभराव के चलते ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर कई दिनों से पानी भरा होने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बनी पुलिया को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इसके चलते पानी की निकासी बाधित हो गई और बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो गया। जलभराव इतना अधिक है कि सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय समस्या और गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.