Kannauj News: जेसीबी से मिट्टी खोदने का विरोध किया तो लाठी-डंडों से पीटा, महिला घायल
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में जमीन पर जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पांच लोगों ने एकजुट होकर युवक व उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपितों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद तालग्राम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी अरविंद नागर पुत्र सोनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को करीब पांच बजे गांव के पांच लोग उसके घर के बाहर स्थित जमीन पर जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। आरोप है कि जमीन पर जेसीबी चलाने का विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.