Kannauj News: जुआ खेलने से इनकार पर युवक पर जानलेवा हमला
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बौथम में जुआ खेलने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंग ने बीच रास्ते उसे घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र सियाराम मंगलवार शाम गांव में किसी काम से गया था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। आरोप है कि गांव के ही अवनीश सक्सेना और छूटंकु पुत्र जगत नारायण ने अनिल पर जुआ खेलने का दबाव बनाया। जब अनिल ने साफ मना कर दिया, तो इसी बात से नाराज होकर अवनीश सक्सेना आगबबूला हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर दबंग ने लाठी-डंडों से अनिल पर जानलेवा हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से अनिल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.