कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड पर सराय प्रयाग के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने पैदल घर जा रहे मजदूर युवक को पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सराय प्रयाग निवासी दीपू गिहार 22 वर्ष पुत्र नरेश गिहार मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात वह काम से लौटकर पैदल अपने घर जा रहा था। बताया गया कि जीटी रोड पर सराय प्रयाग के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से दीपू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। सड़क पर घायल पड़े युवक को ...