कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: कन्नौज। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को जीटी रोड स्थित राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, इको टूरिज्म को विकसित करने और पर्यटन स्थलों के संरक्षण के साथ सतत पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से कन्नौज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर पर्यटन को नई पहचान देने पर मंथनपर्यटन के विकास पर चर्चा जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल ने कहा कि कन्नौज प्राचीन शहर होने के साथ ही ऐतिहासिक महत्व के कई स्थलों और भग्नावशेषों को समेटे हुए है। इन धरोहरों को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि...