कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाएं। युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। उनकी ऊर्जा और रचनात्मकता का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सोमवार को कन्नौज में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में कही। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में कन्हैयालाल सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया। मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में युवाओं ने सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कल्चरल ट्रैक में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, वि...