Kannauj News: जाहरा देवी के प्रथम मेले में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रोहली गांव स्थित करीब 200 वर्ष पुराने मां जाहरा देवी मंदिर परिसर में भादों के प्रथम शनिवार को लगने वाले मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां जाहरा देवी के दर्शन कर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार देवी को गेहूं का चढ़ावा भी अर्पित किया। मेला शुरू होने से पहले मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद पंडित राजीव तिवारी ने मेला प्रभारी संग्रह अमीन अवनेन्द्र सिंह, अमीन ध्रुव राजपूत, पिंटू ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, धनेश कुमार, राजेश प्रताप सिंह और शिवपाल की मौजूदगी में हवन-पूजन कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.